HomeIndia Newsमीरा भाईंदर महानगर पालिका के सभी सीटों पर BSP के उम्मीदवार चुनाव...

मीरा भाईंदर महानगर पालिका के सभी सीटों पर BSP के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे

BSP की मर्जी के बगैर मीरा भाईंदर महानगर पालिका MBMC 2026 चुनाव में किसी भी पार्टी का महापौर बनना मुश्किल होगा।
👉🏽मीरा भाईंदर महानगर पालिका के सभी सीटों पर BSP के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे
👉🏽इसबार BSP के अनेको नगरसेवक नगरसेविका जीतकर MBMC महानगर पालिका में पहुचेंगे।

युवा समाजसेविका आदरणीय नीलम राजरत्न जी इसबार BSP के हाथी 🐘 चुनाव चिन्ह से MBMC मीरा भाईंदर महानगर पालिका चुनाव में प्रभाग क्रमांक 18 (अ) से चुनावी मैदान में है।
नीलम राजरत्न जी पिछले कई वर्षों से मुंबई महाराष्ट्र सहित देशभर में महिलाओं के लिए, शोषित वंचित, गरीबो के विकास के लिए समाज सेवा का कार्य कर रही है। नीलम राजरत्न जी के सामाजिक कार्यो से स्थानीय जनता भी काफी प्रभावित है और नीलम राजरत्न जी क्षेत्र में भी काफी लोकप्रिय है। इसबार मीरा भाईंदर प्रभाग क्रमांक 18 (अ) से नीलम राजरत्न जी का प्रचंड बहुमतों से विजयी होने की पूरी संभावनाएं झलक रही है।

रविवार 21 दिसंबर 2025 को मीरा भाईंदर महानगर पालिका के बगल में स्थित सदानंद हॉल, भायंदर (पश्चिम) में बसपा द्वारा आयोजित पत्रकार परिषद में पत्रकारों द्वारा जब नीलम राजरत्न जी से बातचीत के दौरान मीरा भाईंदर की राजनीति, महानगर पालिका के क्षेत्र का विकास व क्षेत्र की जनता के विषय मे पूछा गया तो नीलम राजरत्न जी ने बताया कि मीरा भायंदर यह एक घनी आबादी वाला महानगर है। इस पूरे महानगर पालिका में लगभग 10 लाख से ज्यादा लोग रहते है और इस मीरा भायंदर महानगर पालिका के विकास कार्य हेतु 100, 200 करोड़ नही बल्कि, “हज़ारो करोड़ का निधि फंड सरकार द्वारा मीरा भायंदर को दिया जाता है, लेकिन वह पूरा का पूरा पैसा मीरा भाईंदर की जनता के हितों में नही लगाया जाता है.❗

नीलम राजरत्न जी ने आगे पत्रकारों को बताया की मीरा भाईंदर महानगर पालिका MBMC के इस क्षेत्र में 2 विधानसभा है। इस क्षेत्र के अलग अलग राजनीतिक पार्टियों के नेता MLA बने MLC बने है और इसी क्षेत्र की जनता के वोट के बल पर अलग अलग राजनीतिक पार्टियों के नेता MP का चुनाव भी जीतते रहे है और अब तो इस मीरा भाईंदर क्षेत्र में राजनीतिक करने वाले नेताओं को मंत्री भी बनाया जा रहा है।
लेकिन ऐसे तमाम बड़े बड़े नेताओं द्वारा मीरा भाईंदर की जनता को ऊपरी चमक धमक दिखाकर क्षेत्र की जनता को समाज को गुमराह करके अंदर ही अंदर समाज को खोखला किया जा रहा है। इस क्षेत्र के बड़े बड़े नेता धन-बल का सहारा लेकर सर्वसाधारण जनता का मिडिलक्लास लोगो का वोट तो हथियां लेते है, लेकिन वास्तविकता तौर पर ऐसे नेता साधारण जनता के लिये समाज के लिए और उनके बच्चों के भविष्य के लिए अब तक कोई ठोस कार्य नही किये है।

नीलम राजरत्न जी ने बताया कि मीरा भाईंदर महानगर में रहने वाले सर्व-साधारण जनता मिडिलक्लास लोगो ने अपना बहुमूल्य वोट देकर ऐसे तमाम नेताओं को कईबार मौका दिया है। लेकिन ऐसे तमाम बड़े नेता क्षेत्र के मिडिलक्लास सर्वसाधारण लोगों की उनके बच्चों के भविष्य की चिंता छोड़कर खुद की तिजोरियों भरने का काम कर रहे है।

👉🏽मीरा भाईंदर में कुछ नेताओं ने बड़े बड़े स्कूल तो बनवाये, लेकिन जितना बड़ा स्कूल बनवाने उस स्कूल का फीस उससे भी महंगा कर दिए, क्या आज हमारे मिडिलक्लास सर्व-साधारण जनता के बच्चे ऐसे नेताओं के महंगे स्कूल में बड़ी रकम देकर पढ़ सकते हैं.❓नही..!
👉🏽 मीरा भायंदर में आज स्कूल की शिक्षा इतना महंगा कर दिया गया है कि एक मिडिलक्लास परिवार अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देने में स्कूल का फीस भरने में ही अपनी सारी कमाई लगा देते है।
👉🏽 आखिर इन नेताओं ने ऐसा स्कूल क्यों नही बनाया जिसमे हमारे मिडिलक्लास के बच्चे भी कम खर्च में अच्छी और उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकते थे❓
मीरा भाईंदर की लाखों जनता को इस बात पर गहराई से सोचने की जरूरत है और सोचने के साथ साथ उचित निर्णय लेने की आवश्यकता है।

नीलम राजरत्न जी ने आगे बताया कि मीरा भाईंदर में शिक्षा स्कूल की तरह हॉस्पिटल स्वास्थ्य सेवाओं से भी क्षेत्र की जनता को वंचित रखा गया है।
👉🏽इस क्षेत्र के कुछ नेताओं ने खुद के निजी बड़े बड़े प्राइवेट हॉस्पिटल तो बनवाये लेकिन जितने बड़े हॉस्पिटल उसकी फीस और OPD उससे भी महंगी है.❗ ऐसे नेता सर्वसाधारण मिडिलक्लास जनता के वोट के दम पर आगे बढ़ते है फिर उसी जनता को भुल जाते है जिसने उन्हें आगे बढ़ाया है।
👉🏽 ऐसे नेताओं ने खुद के बड़े बड़े प्राइवेट हॉस्पिटल मोटी कमाई करने के लिए बनाए या जनता की सेवा के लिए बनाए है❓
👉🏽ऐसे सभी नेता सर्व-साधारण जनता मिडिलक्लास लोगो के वोट को सीढ़ी बनाकर आगे बढ़े है, लेकिन ऐसे किसी एक भी नेता ने मीरा भाईंदर की जनता के लिए ऐसा प्राइवेट हॉस्पिटल क्यों नही बनाया जिसमे मिडिलक्लास लोगो का कम पैसों में बेहतरीन इलाज हो सकें❓ मीरा भायंदर की जनता को इसबार चिंतन करने की जरूरत है और चिंतन करने के साथ साथ क्षेत्र में तख्तापलट करने की जरूरत है।

👉🏽👉🏽 मीरा भाईंदर के नेताओ ने क्षेत्र के लाखों सर्व-साधारण मिडिलक्लास जनता के लिए न अच्छी स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था किये और नाही उनके बच्चों के उज्वल भविष्य के लिए कोई कम फीस वाली स्कूल बनाये और न बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा व्यवस्था दिए❗
नीलम राजरत्न जी ने मीरा भाईंदर की लाखों जनता से अपील किये है की इसबार ऐसे सभी नेताओं से जनता को सावधान रहने की जरूरत है, जो आपसे बड़े बड़े वादे करके, आपको छोटी-मोटी लुभावनी चीजें या थोड़े बहूत पैसे देकर आपका वोट हथियाकर आपके ही बच्चों का भविष्य अंधकार में धकेल रहे है।
मीरा भाईंदर की लाखों जनता से समाजसेविका नीलम राजरत्न जी ने अपील किये है कि 2026 मीरा भाईंदर महानगर पालिका चुनाव में वोट डालते समय जहाँ भी आपको BSP का हाथी 🐘 चुनाव चिन्ह दिखाई दे हाथी वाला बटन दबाकर आपके बच्चों का भविष्य सुनहरा और सुरक्षित उज्वल बनाने में इसबार BSP को जरूर वोट कीजिए।

मीरा भाईंदर क्षेत्र में परिवर्तन लाने की दिशा में मीरा भाईंदर महानगर पालिका के युवा जुझारू दिग्गज नेता वंचित बहुजन अघाड़ी के पूर्व महासचिव “आदरणीय विश्वनाथ तायड़े साहब” उनके सैकड़ों समर्थकों के साथ आज बसपा में शामिल हो गए है। आदरणीय विश्वनाथ तायड़े जी के बसपा में जुड़ने के बाद मीरा भाईंदर में बसपा का जनाधार और बढ़ रहा है। साथ ही क्षेत्र के मराठी भाषी भाइयो का बहनों का अब BSP से और भी ज्यादा लगाव हो रहा है और मीरा भाईंदर में बहुजन समाज पार्टी का जनाधार तेजी से बढ़ रहा है।

बहुजन समाज पार्टी BSP के महाराष्ट्र प्रदेश सदस्य आदरणीय विद्याधर किरतावड़े साहब, विधानसभा अध्यक्ष आदरणीय दिनेश बौद्ध जी, प्रभारी मिथलेश जी व बसपा के सभी स्थानीय पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने मिलकर मान्यवर कांशीराम साहब और आदरणीय सुश्री बहन कुमारी मायावती जी के आइडियोलॉजी पर 2026 के इस MBCM चुनाव में पूरी ताकत, मेहनत और कैडर के जरिये मीरा भायंदर में BSP का एक मजबूत और बड़ा जनाधार तैयार कर लिए है। इसलिए इसबार मीरा भाईंदर की जनता ने भी ठान लिया है की MBMC में BSP के कई नगरसेवक नगरसेविका को 🐘 हाथी पर बिठाकर महानगर पालिका में जरूर भेजेंगे।

पत्रकार परिषद में पत्रकारों में बातचीत करते समय नीलम राजरत्न जी ने अंतिम में बताया कि उनका प्रभाग क्रमांक 18 (अ) यह Schedule Caste अनुसूचित जाति SC महिला / पुरूष कैंडिडेट के लिए आरक्षित रहता है। पहले भी इस आरक्षित वार्ड से कई लोग नगरसेवक नागरसेविका बने है, लेकिन उन्होंने वार्ड की जनता और समाज को वास्तविक जानकारी देने का कार्य नही किये और सर्व समाजहित में या आने वाली नई पीढ़ियों के लिए हमारे बच्चों के उज्वल भविष्य के लिए कोई ठोस कार्य या प्रयास नही किये।
बहुजन समाज पार्टी BSP जो इस देश मे तीसरे नंबर की राष्ट्रीय पार्टी है यह पार्टी महात्मा ज्योतिबा फुले, छत्रपति शाहूजी महाराज, डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर व सभी महापुरुषों के विचारधारा पर चलने वाली पार्टी है।

👉🏽 आज हमें जो वोट का अधिकार मिला है वह बाबासाहेब के संविधान के जरिये मिला है। देश मे सभी जाति सभी धर्म की महिलाओं को बाबासाहेब के अथक प्रयास से “हिन्दू कोड बिल” के जरिये पुरुषों के बराबरी का शिक्षा संपत्ति का अधिकार और मान सम्मान मिला है। देश की महिला और पुरुष चाहे गरीब हो या अमीर सभी को वोट देने का एक समान अधिकार मिला है।

देश मे संविधान लागू होने से पहले कुछ तथाकथित लोगो ने वोट का प्रावधान केवल जमींदारो और टेक्स्ट भरने वालो के लिए ही रखा था, लेकिन बाबासाहेब के अथक प्रयासों से संविधान के जरिये आज देश के प्रत्येक नागरिकों को एक समान बराबरी का अधिकार मिला है। One Man – One Vote – One Value आज यह बाबासाहेब और संविधान के जरिये हमे प्राप्त हुआ है।
इसलिए इस वोट का हमे सही इस्तेमाल करना है, हमें हमारे वोट की ताकत को समझना होगा और इसका उपयोग करके हमे हमारे बच्चों का भविष्य सुरक्षित करना होगा।
वर्ना कुछ नेता लोग हमारा वोट खरीदकर हॉस्पिटल / स्वास्थ्य और शिक्षा / स्कूलों को महंगा करके हमारे ही बच्चों का भविष्य अंधकार में धकेलने का कार्य करेंगे।
इसलिए हमें हमारे वोट का सौदा नही करना है और नाही किसी को हमारा वोट बेचना है।
इस मीरा भाईंदर महानगर पालिका चुनाव में वोट डालते समय जहाँ भी आपको BSP का हाथी 🐘 चुनाव चिन्ह दिखाई दे हाथी वाला बटन दबाकर मीरा भाईंदर के वास्तविक विकास में और आपके बच्चों का भविष्य सुरक्षित करने में इसबार हाथी वाला बटन जरूर दबाए।

मैं नीलम राजरत्न आपके प्रभाग क्रमांक 18 (अ) से BSP के हाथी 🐘 चुनाव चिन्ह से खड़ी हूँ। आप सभी से मेरा विनम्र निवेदन है आने वाले 15 जनवरी 2026 को हाथी चुनाव चिन्ह वाला बटन दबाकर मुझे इसबार आपकी सेवा करने का एक अवसर जरूर प्रदान करें। आपका एक वोट सर्वसमाज को और आपके बच्चों के भविष्य को सुरक्षित कर सकता है।

मैं पुनः आपसे विनम्र निवेदन करना चाहूंगी BSP का हाथी 🐘 वाला बटन दबाकर मुझे भारी मतों से विजयी बनाये मेरी यह जीत आपकी अपनी जीत होगी आपके बच्चों की जीत होगी, हमारे आने वाली पीढ़ियों की जीत होगी।
धन्यवाद.!👏🏼👏🏼

नीलम राजरत्न (BSP प्रत्याशी, मीरा भाईंदर, प्रभाग क्रमांक 18 (आ)
जय भीम जय महाराष्ट्र जय भारत

RELATED ARTICLES

Most Popular